New Delhi: सिंधु बॉर्डर पर जहां एक तरफ किसान नए कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बिहार के समस्तीपूर में एक किसान ने अपनी गोभी की फसल को ट्रैक्टर से रौंद दिया। किसान ओम प्रकाश यादव ने बताया कि उन्होंने हजारों रुपये इस फसल के लिए खर्च किए हैं। लेकिन बाजार में गोभी खरीदने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि जब एक रुपये किलो का भाव लगाया गया तो उन्होंने फैसला कर लिया कि जब घाटा ही सहना पड़ेगा तो फसल को ही बर्बाद कर दिया जाए। इसलिए उन्होंने एक ट्रैक्टर मंगवाया। जिसकी मदद लेकर पूरे गोभी की फसल को नष्ट कर दिया गया। यादव कहते हैं कि इससे पहले भी गेंहू की फसल खराब हुई थी। यहां की सरकार कहती हैं कि फसल खराब होने पर किसानों को राहत देने के लिए पैसे दिए जाते हैं, लेकिन आज तक उन्हें राज्य सरकार से कोई पैसा नहीं मिला है। बताते चले कि जैसे ही समस्तीपुर स्थित मुक्तापुर के लोगों को पता चला कि गोभी की फसल को बर्बाद कर दिया है। लोग थैला, बैग लेकर खेत पहुंचे, जिसको जितना हुआ, वह गोभी लेकर अपने घर गया।
यहां के स्थानीय निवासियों ने क्या कहा
यहां की स्थानीय निवासी गंगा ने बताया कि वह यहां पर गोभी खरीदने के लिए आई थी। लेकिन पता चला कि गोभी की फसल को बर्बाद कर दिया है। इसके बाद हम भी मिट्टी में से गोभी छांटकर अपने घर ले गए। गौर करने वाली बात यह है कि देश में किसान नए कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बिहार का एक किसान अपनी फसल को बर्बाद करने के लिए मजबूर हुआ। क्योंकि उसे गोभी की फसल का उचित दाम नहीं मिला है। संभावना है कि यादव बिहार से निकलकर दिल्ली पहुंच कर विरोध जता सकते हैं।