गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020 में अनेकों लोगों ने अलग-अलग करतब दिखाकर अपना नाम दर्ज करा लिया है| गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020 में भारत के 80 कारनामों को जगह दी गई है| किसी ने लंबे बाल तो किसी ने लंबे नाखून रखने के अजीबो गरीब कारनामों के साथ अपना नाम बुक में दर्ज कराया है| इसी बीच एक लड़की ने भी अपने करतबों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है| आइए जानते हैं इनके बारे में|
ऑस्ट्रिया की लड़की का करतब देख आप दातों तले उंगली चबा लेंगे
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020 में ऑस्ट्रिया की स्टेफनी मिलिंगर ने अपना नाम दर्ज़ करा लिया है| स्टेफनी मिलिंगर ने एल सीट स्ट्रेडल प्रैस हैंडस्टैंड को 402 बार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है| इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए अपर बॉडी स्ट्रेंथ और शरीर में लचीलेपन की आवश्यकता होती है जो स्टेफनी में थी और उन्होंने यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड तैयार कर दिया|
जिमनास्टिक में माहिर हैं स्टेफनी
ऑस्ट्रिया के साल्ज़बर्ग में रहने वाली स्टेफनी जिमनास्टिक में निपूर्ण हैं और वह अलग-अलग प्रकार की कसरत करती हैं| इन सभी कसरत की विडियो को अपने सोशल मीडिया पर डालकर स्टेफनी सभी को चौंका देती हैं| कभी प्लेन की सीट पर तो कभी कहीं, उनके कसरत करने के तरीके ने सभी को बहुत प्रभावित किया है और आज अपने इसी हुनर के साथ स्टेफनी ने अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है| यह करना उनके लिए बहुत मुश्किल था लेकिन अपने दृढ़ निश्चय के साथ उन्होंने यह कर दिखाया|
Citymailnews स्टेफनी के इस जज़्बे को सलाम करता है और साथ ही स्टेफनी का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020 में दर्ज होने के लिए स्टेफनी को बधाई देता है|