New Delhi: साल 2007 टी-ट्वेंटी विश्व कप, जहां एक ही ओवर में युवराज सिंह ने छह लंबे छक्के लगा दिए थे। अब कुछ ऐसा हुआ है कि दर्शकों को सिंह की याद आने लगी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में क्रिकेटर क्रिस लिन इतना लंबा छक्का मार देते हैं कि गेंदबाज भी हैरान रह जाते हैं, लिन के इस छक्के को देख दर्शकों को युवराज सिंह के छह छक्के याद आने लगे हैं। बहरहाल., मौका था बिग बैश लीग का। जहां पहले तो क्रिस लिन ने एक नहीं बल्कि पांच धुआंधार छक्के जड़े। इनमें सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने डेनियल सैम्स की गेंद पर इतना लंबा छक्का जड़ दिया , जिसे देखकर दर्शक तो खुश हुए, वहीं गेंदबाज हैरान हुए।
बताते चले कि ब्रिसबेन हीट और सिडनी थंडर के बीच टी-ट्वेंटी मैच खेला गया था। जहां अपनी टीम के लिए क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा रन भी बनाए और जोरदार छक्के भी लगाए। लिन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 69 रन बनाए। इस पारी में खास यह रहा कि उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाज डेनियल सैम्स की गेंद पर लंबा छक्का मार दिया।
जब मैदान पर आए कप्तान क्रिस लिन
ब्रिसबेन हीट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ब्रिसबेन ने धीमी शुरुआत की। और 11 ओवर में 89 रन ही बनाए। हालांकि बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए उन्हें बड़े शॉट्स की जरूरत थी। इसी बीच जब मैदान पर लिन आए तो उन्होंने पहली ही गेंद से बड़े शॉट्स खेलना शुरु कर दिया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर कुल 178 रन बनाए। लिन ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। हालांकि जैक वाइल्डरमुथ ने भी 11 गेंदों में शानदार 31 रन बना कर महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वहीं सिडनी की तरफ से जोनाथन कुक व डेनियल सैम्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
source ndtv