New Delhi: करीना कपूर व सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने बीते दिन पहले ही अपना चौथा बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। उनके चौथे बर्थडे पर उनकी मां करीना कपूर खान ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। जिसमें चार साल के तैमूर हाथ में चारा लिए दिखाई देते हैं, तैमूर ने यह चारा एक गाय को खिलाने के लिए दिया था। बताते चले कि तैमूर का यह अंदाज उनके फैंस काफी पसंद आया था। और देखते ही देखते तैमूर अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब एक बार फिर तैमूर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तैमूर ने बनवाया टैटू
View this post on Instagram
तैमूर अली खान ने अपने हाथ पर एक टैटू बनवाया है। जिसे देखकर उनके फैंस कह रहे हैं कि यह तो एक दम अपने पिता पर गया है। बताते चले कि सैफ अली खान को भी टैटू बनवाना काफी पसंद है। यहीं कारण है कि तैमूर भी हाथ पर टैटू बनवा रहे हैं।
वीडियो में हैप्पी बर्थडे का सांग चल रहा है
तैमूर के इस वीडियो में खास बात यह है कि एक तरफ जहां वह टैटू बनवा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वीडियो में हैप्पी बर्थडे का सांग भी चल रहा है।
तैमूर के बथर्ड में पहुंचे यह सितारे
तैमूर अली खान के बर्थडे में शिरकत करने के लिए उनके माता-पिता के अलावा रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमु और उनकी बेटी इनाया भी शामिल हुई।
सबसे चर्चित स्टार किड
तैमूर अली खान को बॉलीवुड का सबसे चर्चित स्टार किड कहा जाता है। उनकी लोकप्रियता दूसरे बॉलीवुड के स्टारों से भी कहीं ज्यादा है। हालांकि अन्य सेलिब्रेटी भी अपने बच्चों की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन तैमूर का हर वीडियो इंटरनेट पर धूम मचाता है।