New Delhi: बॉलीवुड में छोटे नबाब के नाम से मशहूर सैफ अली खान व बेबो करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान ने धूमधाम से रविवार को अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन सोशल मीडिया पर तैमूर की एक फोटो वायरल हो गई। जिसमें वह किसी पार्टी में शिरकत करने की बजाय, गाय को चारा देते हुए नजर आए। तैमूर ने खुद हाथ में चारा ले रखा है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है, लोग सोशल मीडिया पर फोटो को लेकर कमेंट लिख रहे हैं, लोगों ने लिखा कि छोटो तैमूर आगे चलकर बॉलीवुड का सुपरस्टार बनेगा। गौर करने वाली बात यह है कि तैमूर अली खान उन सुपरस्टार किड्स के बच्चों में शामिल है जो अपने जन्म से ही सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि एक वक्त इनके नाम तैमूर को लेकर भी विवाद हुआ था। लेकिन जैसे-जैसे तैमूर बड़े हो रहे हैं उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
आप भी देखिए तैमूर का यह लेटेस्ट फोटो
सारा अली खान के हैं करीब
सैफ अली खान व अमृता सिंह की बड़ी बेटी सारा अली खान तैमूर को भाई के रूप में पाकर बेहद खुश हैं। वह सोशल मीडिया पर तैमूर के साथ फोटो भी शेयर करती हैं। बताते चले कि सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर-1 को लेकर बिजी है। यह फिल्म गोविंदा की फिल्म कुली नंबरर रिमिक है, जिसमें वरुण धवन मेन लीड रोल में नजर आएंगे।
खान परिवार में आने वाला है नया मेहमान
सैफ अली खान व करीना कपूर अपने आने वाले बच्चे को लेकर उत्साहित हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि करीना कपूर अपना बेबी बंप के साथ कई फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बताते चले कि सैफ अली खान चौथी बार पिता बनने वाले हैं, वहीं करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं।