यदि आप किसी क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं तो उस सफलता के साथ ना केवल आपके परिवार बल्कि शहर और प्रदेश का नाम भी रोशन होता है। आज यहां बात करेंगे बिहार के एक ऐसे होनहार छात्र की, जिसने अपनी मेहनत के दम पर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में बिहार हमेशा सुर्खियों में रहता है। देश भर में यूपीएससी की कठिन परीक्षा में स्थान पाने वालों में बिहार के छात्रों की संख्या भी उत्साहजनक रहती है। इसी कड़ी में बात करेंगे एक ऐसे होनहार छात्र की, जिसने विदेशों में भी बिहार का परचम लहराया है।
रितिक ने हासिल की है ये उपलब्धि
रितिक राज उस छात्र का नाम है, जोकि बिहार के पटना जिले के मखदूमपुर गांव के रहने वाले हैं। 19 वर्ष के इस युवक छात्र ने 2019 में एक निजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद अमेरिका की जार्ज टाऊन यूनिवसिर्टी ने ढाई करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप देने के लिए उनका चयन किया। स्कॉलरशिप लेटर में रितिकराज की पढ़ाई से लेकर रहने और खाने पीने का खर्च भी यह यूनिवसिर्टी ही वहन करेगी। बता दें कि दुनिया भर के 21300 स्टूडेंटस में से रितिकराज को भी इस स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है।
पढ़ाई का खर्च उठाएगी ये यूनिवसिर्टी
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी जार्ज टाऊन यूनिवसिर्टी ने रितिक राज के 4 साल की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है, इसके चलते ही उसे इस स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। उल्लेखनीय है कि इस यूनिवसिर्टी में इंटरनेशनल रिलेशन और इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की पढाई का एक अलग संस्थान है, जिसमें डेक्सटीरिटी गलोबल की सहायता से शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। रितिक को इस यूनिवसिर्टी में रहकर यह शिक्षा हासिल करनी होगी।
कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं रितिक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रितिक ने कई नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर भारत देश का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 2016 में रितिक ने अमेरिका में होने वाली डिबेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। रितिक ने अपने स्कूल में ही 50 छात्रों को विज्ञान कला तथा लिटरेचर के क्षेत्र में टे्रनिंग भी दी है। इसके अलावा भी रितिक ने समय समय पर कई और बड़ी उपलब्धि भी हासिल की हैं। रितिक को इस एक और बड़ी उपलब्धि के लिए पूरे देश को उन पर गर्व है।