New Delhi: भोपाल पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। यहां की पुलिस ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की मदद कर उसे नई जिंदगी दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग महिला तीन दिनों से भूखी है और जिंदगी व मंौत के बीच जूझ रही है। सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को रेस्क्यू किया और उसे तुरंत खाने के लिए भोजन उपलब्ध कराया साथ ही महिला के रहने के लिए व्यवस्था की गई।
ऐसे मिली थी सूचना
बताया जा रहा है कि अशोका गार्डन के एसआई उमेश चौहान ने चाइल्ड लाइन 1098 पर फोन कर सूचना दी थी। एएसआई ने बताया था कि स्वेदश नगर के 29 नंबर मकान में एक 70 साल की बुजुर्ग की अवस्था काफी खराब है। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन के मेंबर मौके पर पहुंचे।
एएसआई चौहान के साथ चाइल्ड लाइन के मेंबर पहुंचे महिला के पास
चाइल्ड लाइन के मेंबर जब अशोका गार्डन पहुंचे तो वहां पर एएसआई भी थे। फिर एक टीम बनाई गई। जिसके बाद वह बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे, और टीम ने उनकी हालत के बारे में जानकारी ली। महिला की हालत देखते हुए एएसआई चौहान ने तुरंत 108 पर सूचना दी।
अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस की मदद से महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
बुजुर्ग महिला की देखभाल करने वाला कोई नहीं
बताया जा रहा है कि 70 साल की बुजुर्ग चंद्रप्रभा के घर पर उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। यहीं वजह है कि वह खाना नहीं बना पायी। जिसकी वजह से वह तीन दिनों तक भूखी रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। पुलिस ने उन्हें वृद्धा आश्रम पहुंचा दिया है।