New Delhi: आज की स्टोरी मध्यप्रदेश के ग्वालियर की एक ऐसी महिला की जो पानी की तलाश में बूढ़ी हो चली. अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काटने पर भी उसकी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। दूसरों के घरों से पानी लाकर गुजारा करने वाली 70 साल की लाजवंती बीते दिनों पहले क्षेत्र के आईएएस अफसर से जाकर मिली, और अपनी फरियाद सुनाई। महिला ने कहा कि पानी की तलाश करते-करते अब मैं बूढ़ी हो चली हूं। अब आपसे ही उम्मीद है कुछ मदद करिए। महिला की बाते सुनकर आईएएस अफसर ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को महिला की मदद करने का आदेश दिया। अब महिला के घर दो नए नल कनेक्शन लगवाए गए हैं। चलिए जानते हैं इस महिला व आईएएस के बारे में
यहां की रहने वाली हैं लाजवंती
लाजवंती मामा बाजार के हैदरगंज की रहने वाली हैं। वह बीते दिनों पहले ही डीएम की जनसुनवाई में पहुंची थी। इस जनसुनवाई में डीएम कौशलेंद्र विक्रम सिंह सभी आवेदकों से उनकी फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान 70 साल की लाजवंती ने डीएम साहब को अपनी समस्या के बारे में अवगत कराया।
क्या कहा लाजवंती ने
लाजवंती ने कहा कि साहब पानी के लिए भटकते हुए अब मैं बूढ़ी हो चली हूं। कई वर्षों से दूसरे के घर से पानी भरकर अपनी जीवन यापन कर रही हूं। मेरे घर भी कृपा करके एक नल कनेक्शन लगवा दीजिए। महिला की इस बात पर डीएम ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को नल लगाने के लिए निर्देश दिए।
लाजवंती के घर लगे दो नल कनेक्शन
डीएम ने महिला की समस्या का समाधान करते हुए तुरंत नगर निगर के अधीक्षक को फोन किया। और नल कनेक्शन पर लगने वाले खर्च के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि तुरंत बुजुर्ग महिला के घर नल कनेक्शन लगाए जाए।
जब महिला घर पहुंची तो नल लगने का काम शुरु हो चुका था
खुशी की बात यह है कि जब लाजवंती घर पहुंची तो वहां पर नगर निगम के कर्मचारी नल लगाने का कार्य शुरु कर चुके थे। जिसे देखकर बुजुर्ग लाजवंती बेहद की खुश हुई। बताया जा रहा है कि वर्षों से पानी के लिए दुख झेल रही लाजवंती की समस्या को डीएम ने एक घंटे के भीतर ही सुलझा दिया।