New Delhi: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सन्यास के बाद रांची में अपना डेयरी फॉर्म चला रहे हैं, साथ ही कई एकड़ जमीन में ऑर्गेनिक खेती कर तरह तरह की सब्जियां भी उगाई जा रही हैं। बताते चले कि धोनी के डेयरी फॉर्म से रोजाना कई लीटर दूध बाजार में बिकने के लिए ले जाया जाता है, साथ ही ऑर्गेनिक फॉर्म से तरह तरह की सब्जियां भी बाजार में बेची जा रही है। धोनी का नाम जुड़ा है तो इन सब्जियों व दूध की डिमांड भी बहुत अधिक है। अब धोनी अपने खेतों से निकलने वाली सब्जियों को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेचने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड के कृषि विभान ने इन सब्जियों को यूएई ले जाने की जिम्मेदारी ली है।
रांची में काफी डिमांड, 10 एकड़ में खेती
बताया जा रहा है कि धोनी रांची में 43 एकड़ के फॉर्महाउस में 10 एकड़ जमीन पर ऑर्गेनिक फल और सब्जियां उगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी जमीन पर फलों और सब्जियों में गोभी, टमाटर , सहित अन्य सब्जियां उगाई जा रही हैं।
धोनी की मिशन यूएई
बताया जा रहा है कि धोनी अपनी क्रिकेट की तरह ही अपने व्यवसाय को देशभर में ले जाना चाहते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक धोनी जल्द ही दुबई में सब्जियां बेचते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
फॉर्म हाउस पर बीते थे दिन
जब देश में लॉकडाउन लगा था तो धोनी अपने परिवार के साथ ज्यादातर समय फॉर्म हाउस पर ही बीताते थे। इस दौरान उनकी कई वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वह अपनी बेटी के साथ बाइक की सैर करते हुए भी दिखाई दिए।
बेटी के साथ आएंगे नजर
धोनी आने वाले दिनों में बेटी जीवा के साथ विज्ञापन में नजर आएंगे। खास बात यह है कि उनकी बेटी जीवा पहली बार किसी विज्ञापन में नजर आएंगी।