New Delhi: नए साल पर देशभर में जश्न का माहौल था। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुई हैं। इनमें से एक वीडियो को तो खुद आईएफएस अफसर प्रवीण कासवान से ट्विटर पर पोस्ट की है। कासवान ने जो वीडियो पोस्ट की है। उसमें साफतौर पर देखने को मिल रहा है। एक हथिनी ने एक शावक को जन्म दिया है। कासवान के इस वीडियो को लोगों की ओर से भी प्यार मिल रहा है। बताते चले कि इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और सैकड़ों की तदाद में लाइक्स किया है।
होने लगी बरसात
The way the family decides to celebrate the new birth. Best thing to watch today. Via WA. pic.twitter.com/rNmigKYmtR
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) January 1, 2021
खास बात यह है कि जिस वक्त हथिनी शावक को जन्म दे रही थी, उस दौरान बारिश भी हो रही थी। ऐसा मानों जैसे भगवान भी खुश होकर शावक को आर्शीवाद दे रहे हो।
शावक को जन्म देने के बाद बाकी सहयोगी भी आते है
वीडियो में आप देखेेंगे कि जैसे ही हथिनी ने शावक को जन्म दिया। हथिनी तो शावक पास जाती हैं। इसे देखकर दूसरे हाथी के झुड़ भी शावक के पास पहुंच जाते हैं। जैसे मानों वीडियों बनाने वाले को कह रहे हो कि भैय्या फोटो नहीं लेना।
लोगों को पसंद आया वीडियो
इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। खास बात यह है कि 24 घंटे का अभी समय भी नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह वीडियो जल्द ही एक मिलियन व्यूज ले लेगा।
कुछ बेवजह के कमेंट भी
इस वीडियो पर जहां लोग लाइक्स के बटन दबा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग बेवजह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि जानवर जब बच्चे को जन्म दे तो नहीं देखना चाहिए। पाप लगता है।