New Delhi: मगरमच्छ जो कि पानी में रहने के साथ बड़े प्रजाति के जानवरों में आता है। वह अपना शिकार पानी के अंदर करता है। कई फिल्मों में आपने देखा होगा कि मगरमच्छ सिर्फ जानवरों का नहीं बल्कि इंसानों को भी अपना शिकार बना लेता है। बहरहाल आज हम आपके लिए एक ऐसी वीडियो लेकर आए हैं। जिसमें शिकार करने वाला मगरमच्छ खुद दूसरे जानवर का शिकार बन जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि शिकार होते इस मगरमच्छ को खुद का बचाव करने के लिए एक मौका भी नहीं मिलता है।
In the wild…….the game is ON !!
This time it’s Jaguar Vs Croc
Video: WA@susantananda3 pic.twitter.com/bO2ToPKpFU— SAKET (@Saket_Badola) January 2, 2021
वीडियो में ऐसा हुआ मगरमच्छ का शिकार
वीडियो में आप देखेंगे कि एक जेगुआर बड़े ही ध्यान से पानी की ओर देख रहा है। वह पानी में दिख रहे मगरमच्छ को देख रहा होता है। शायद वह भी सही मौके की तलाश में है। जैसे ही मगरमच्छ का ऊपरी हिस्सा पानी के बाहर दिखाई देता है, जेगुआर तेजी से पानी में छलांग लगा देता है।
चंद सेकेंड में होता है मगरमच्छा का शिकार
पानी के अंदर जैसे ही जेगुआर छलांग लगाता है, तो चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है। कुछ सेकेंड के लिए जेगुआर पानी में ही रहता है। ऐसे में देखने वाले को लगता है कि जेगुआर का शिकार मगरमच्छ ने कर लिया। लेकिन ऐसा नहीं होता है। चंद सेकेंड के बाद जो तस्वीर सामने बाहर आती है, उसे देखकर लोग भी दंग रह जाते हैं। जेगुआर के मुंह में मगरमच्छ दिखाई देता है
मगरमच्छ की गर्दन पकड़ ले आता है बाहर
वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे जेगुआर मगरमच्छ की गर्दन पकड़ कर बाहर ले आता है, और उसे खाने के लिए जंगल की किसी झाड़ी की ओर ले जाता है।
लोगों ने कहा शिकारी खुद हुआ शिकार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। एक शख्स ने ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि कभी कभी शिकारी भी खुद शिकार हो जाते हैं।