New Delhi: जीवा धोनी बहुत जल्द एक बिस्कुट कंपनी के विज्ञापन में दिखेंगी। इस विज्ञापन में उनके साथ उनके पापा यानि कि मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आएंगे। बिस्कुट कंपनी ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक फोटो शेयर की है। बताते चले कि दोनों यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में जीवा व धोनी के हाथों में बिस्कुट दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह विज्ञापन जल्द ही टीवी पर दिखाई देगा।
आईपीएल के बाद धोनी परिवार के साथ बीता रहे हैं समय
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी बेटी व पत्नी के साथ समय बीता रहे हैं। वह आईपीएल जरूर खेले,इसके बाद वह सारा समय परिवार को दे रहे हैं।
पहली बार किसी विज्ञापन में नजर आएंगी जीवा
धोनी की बेटी जीवा धोनी पहली बार किसी विज्ञापन में दिखाई देंगी। बिस्कुट कंपनी ने धोनी व जीवा की एक फोटो पोस्ट की है। जिस पर लिखा है कि देखिए कि सने फिल्ड में खेलने के लिए एंटर किया है। जुड़े रहिए 2021 के फन के लिए।
फैंस बोले गजब
जीवा के साथ मिस्टर कूल की फोटो पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक फै न ने लिखा कि दोनों को साथ देखने में काफी आनंद आएगा। वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं कि मैं तो अब इसी कंपनी का बिस्कुट खाऊंगा।
मां के साथ कई फोटोज हुई हैं वायरल
जीवा धोनी उन मशहूर सेलिब्रेटी किड्स में आती हैं, जिनके फोटोज आए दिन वायरल होती रहती हैं। अभी बीते दिनों पहले जीवा अपनी मां साक्षी धोनी के साथ किसी जू में घूमने गई थी। यहां की कुछ फोटोज भी वायरल हुई थी। वहीं लॉकडाउन के दौरान पिता की बाइक पर बैठ कर घूमने वाली वीडियो भी काफी वायरल हुई थी।