New Delhi: भारतीय संगीत के प्रति दीवानगी सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिलती है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विदेशी बाप बेटे एक हिंदी गाने पर डांस कर रहे हैं। खास बात यह है कि एक दूसरे के साथ इनका यह डांस सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो
शानदार तरीके से किया डांस
View this post on Instagram
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाप बेटे किस अंदाज में अपने मूव दिखा रहे हैं। साथ ही गाने के बोल भी लिपसिंग कर रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों एक दूसरे के साथ इस गाने पर डांस कर बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
ऋतिक के गाने पर भी किया था डांस
वीडियो में नाचने वाले शख्स रिकी हैं। यह अमेरिका राज्य वाशिंगटन के रहने वाले हैं। इनके बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने बीते दिनों पहले ऋतिक के गाने घुंघरु टूट गए पर डांस किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो पोस्ट की थी। जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया था।
इसके बाद फिर डाली वीडियो
रिकी ने ऋतिक के गाने के बाद ओ बेटा जी ओ बाबूजी के गाने पर नया वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बताते चले कि जिस गीत पर वह डांस कर रहे हैं वह अपने टाइम का लोकप्रिय गीत है।
फिल्म लूडो में इस गीत का इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि अनुराग बसु की फिल्म लुडो में इस विशेष गीत का इस्तेमाल किया गया था। इसी गीत पर विदेश में रहने वाले बाप-बेटे ने वीडियो बनाया है। बताते चले कि इस वीडियो पर लोगों के द्वारा कमेंट आ रहे हैं। बताते चले कि अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।