भारतीयों पर PM मोदी का जादू ही कुछ ऐसा है कि आए दिन कहीं न कहीं से PM मोदी को अलग-अलग तरह के तोहफे भिजवाए जाते हैं| लेकिन आज हम आपको एक खास तोहफे के बारे में बताने जा रहे हैं जो PM को दुबई से भिजवाया गया है| साथ ही यह तोहफा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है|
आखिर दुबई से किसने भिजवाया यह तोहफा
बता दें कि PM मोदी को दुबई से सरन शशिकुमार ने तोहफा भिजवाया है| तोहफे के तौर पर सरन ने अपने हाथों से बनी पोट्रेट PM मोदी को भिजवाई है| बता दें कि सरन महज 14 साल के हैं| सरन ने 2019 में सीआईएसएफ़ के 50 वर्ष पर आयोजित समारोह में मोदी जी को गार्ड ऑफ ऑनर लेते हुए इस पोट्रेट को बनाया है|
वी. मुरलीधरन ने ट्वीट कर दी जानकारी
PM मोदी के इस खास तोहफे की जानकारी वी. मुरलीधरन ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है| बता दें कि हाल ही में वी. मुरलीधरन तीन दिनों तक संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे थे और उसी दौरान सरन ने गणतन्त्र दिवस के मौके पर PM मोदी के लिए इस खास तोहफे को वी. मुरलीधरन को सौंपा|
इसके अलावा भी बना चुके हैं अनेकों पोट्रेट
सरन बेशक आज दुबई में रह रहे हैं लेकिन वह भारतीय मूल के हैं और साथ ही वह बहुत ही होनहार छात्र हैं| सरन ने गणतन्त्र दिवस के मौके पर PM मोदी को यह खास पोट्रेट भिजवाया है लेकिन इसके पहले भी सरन दुबई के अनेकों शासकों की पोट्रेट बना चुके हैं|