New Delhi: रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट मैच में खेलते नजर आएंगे। उनसे टीम इंडिया को काफी उम्मीद है। वहीं रोहित के आने जहां टीम इंडिया मजबूत हुई है। वहीं दूसरी तरफ मेजबान ऑस्ट्रेलिया घबरा सी गई है। मेजबानों का लगने लगा है कि कहीं रोहित का बल्ला चला तो उन्हें गेम में वापसी करने का मौका भी नहीं मिलेगा। इसकी बड़ी वजह यह है कि रोहित का बल्ला हमेशा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चला है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटेड ओवर के खेल में एक दोहरा शतक भी जड़ा है। वहीं रोहित ने अगर तीसरे टेस्ट मैच में एक छक्का लगाया तो वह एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होंगे।
100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
रोहित अगर टेस्ट मैच में छक्का लगाते हैं तो वह पहले भारतीय बल्लेबाज होंगे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों का शतक लगाया है। वह अब तक 99 वें छक्के लगा चुके हैं।
साल 2019 में टीम के लिए किया ओपन
रोहित शर्मा ने पिछले साल टीम के लिए ओपन किया था। उन्होंने पांच टेस्ट में तीन शतक लगाए थे। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। उनका अधिकतम स्कोर 212 का है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि वह दो टेस्ट मैच में भी महत्वपूर्ण पारी खेलते नजर आएंगे।
तीसरे नंबर हैं रोहित
बताते चले कि मौजूदा समय में रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित के नाम अब तक 423 छक्के मारने का रिकॉर्ड है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड रोहि शर्मा के पास है। इसके बाद इयोन मोर्गन जिन्होंने 63 छक्के लगाए हैं। वहीं बैंडन मैकुलम ने 61 छक्के, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदूलकर ने 60 छक्के व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी ने 60 छक्के लगाए थे।