New Delhi: ठिठुरन वाली ठंड में ज्यादा देर बाहर रुकना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। लेकिन हमारे देश के सैनिक तो खून जमाती ठंड में भी देशवासियों की रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। वह अपनी व अपने परिवार की चिंता किए बिना ही भारतीय सरहदों पर ड्यूटी देते हैं। जवान कहते हैं कि जब वह सेना में आते हैं तो उन्हें सिर्फ एक ही बात याद रहती है कि देश की आन के लिए कुर्बान हो जाना। हमें ठंड नहीं लगती न ही गर्मी। बहरहाल, सोशल मीडिया पर जवानों की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं, चलिए जानते हैं इन फोटो के बारे में
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
सोशल मीडिया पर सैनिकों की कुछ फोटोज वायरल हो रही है। जिसमें सैनिक -25 डिग्री में सरहद की सुरक्षा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह इलाका उत्तर कश्मीर के तंगधार का है।
सर्दियों में होती है कई वीडियो होती है वायरल
बताते चले कि सोशल मीडिया पर जवानों से जुड़ी हुई कई वीडियो भी वायरल होती हैं। जिनमें देखने को मिलता है कि सर्द भरी रातों में भी जवान मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
सैनिकों की फोटो को लोगों ने पसंद किया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जारहा है। बताते चले कि अब तक सैकड़ों की तदाद में लोगों ने फोटोज को लाइक्स दिया है।
लोगों ने लिखा जय हिंद
सैनिकों की फोटो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैें। उन पर लोगों के द्वारा कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं कि हमारे देश के सैनिकों पर हमें गर्व है,. जो -25 डिग्री तापमान में सरहदों की सुरक्षा कर रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं कि सैनिकों के त्याग को देश कभी नहीं भूल सकता है। तीसरे यूजर लिखते हैं कि गर्व है कि हम उस देश के वासी है, जहां इतने बहादुर सैनिक हैं।