दुनिया के दो विशालतम और खतरनाक जानवरों की बीच लड़ाई का वीडियो लोगों के लिए रोमांच का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब लाईक किया जा रहा है। इसे देखने वालों की संख्या भी हजारों में है। इस वीडियों में जगुआर और एनाकोंडा के बीच जानलेवा लड़ाई हो रही है। दोनों एक दूसरे को मार देना चाहते हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा सांप है ये
साऊथ अमेरिका के ग्रीन एनाकोंडा को दुनिया का सबसे बड़ा सांप कहा जाता है। इसे जंगल की दुनिया का सबसे खूंखार शिकारी भी कहा जाता है। वहीं जगुआर को भी कम खतरनाक नहीं माना जाता है। ऐसे में ये दो बड़े जानवर आपस में भिड़ जाएं तो फिर उसका परिणाम क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
Registro raríssimo de uma onça-pintada lutando com uma sucuri. pic.twitter.com/bQPGu9Cutn
— Biodiversidade Brasileira (@BiodiversidadeB) January 5, 2021
टवीटर पर छाया है ये वीडियो
टवीटर पर एक यूजर ने इसे पोस्ट किया है। न्यूज में इस वीडियो को भी टवीटर यूजर के नाम से ही जारी किया गया है। यूजर ने इस पोस्ट में लिखा है कि जगुआर-एनकोंडा के बीच लड़ाई का यह ऐतिहासिक वीडियो है। इस वीडियो को अभी तक करीब 80 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तथा हजारों की संख्या में लोगों ने इसे लाईक भी किया है।
आखिर जीत किसकी हुई
यह वीडियो मात्र पंद्रह सैकेंड का है। इसमें दोनों के बीच हो रही जोरदार लड़ाई का सीन देखा जा सकता है। मगर इस छोटे से मगर दुर्लभ वीडियो में आखिर तक भी यह पता नहीं चल पाता कि आखिर दोनों में से जीत किसकी हुई है। पंरतु इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। इसे देखने वालों की संख्या भी तेज गति से बढ़ रही है। यह वीडियो और इससे जुड़ी न्यूज भी लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं।