New Delhi: इंडियन क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह रोजाना किसी न किसी बॉलीवुड गीत पर वीडियो बनाकर अपने फैंस के लिए पोस्ट करती हैं। हाल में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट किया। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चहल की पत्नी बनी धनाश्री वर्मा ने अरे रे अरे गीत पर वीडियो बनाया था। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो को 1 लाख लोगों ने देखा
वीडियो में दुल्हन बनी चहल की पत्नी बेहद ही सुंदर लग रही है, उन्होंने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ है। माथे पर मांग टीका और ज्वैलरी से सजी धनाश्री का यह वीडियो अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।
धनाश्री ने कहा जितनी भी दुल्हन है जमकर डांस कीजिए
धनाश्री ने वीडियो पोस्ट करने के दौरान एक केपशन भी लिखा। जिसमें वह कहती हैं कि जितनी भी दुल्हन यहां हैं, जमकर डांस कीजिए। खास बात यह है कि पहली बार नहीं जब धनाश्री का वीडियो धमाल मचा रहा है। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
बीते साल हुई शादी
युजवेंद्र चहल व धनाश्री वर्मा की शादी पिछले साल 2020 के दिसंबर माह में हुई है। उन्होंने शादी से जुड़ी कई फोटोज व वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। बता दे कि दोनों ने इसी साल अगस्त में सगाई भी की थी।
दोनों का प्रोफेशन अलग
युजवेंद्र चहल व धनाश्री वर्मा अब एक दूसरे के हो चुके हैं। चहल ने जहां क्रिकेट में अपना करियर बनाया है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी ने डांस में अपना भविष्य बनाया है। धनाश्री एक सुंदर महिला होने के साथ-साथ वह एक डांस कोरियोग्राफर भी हैं। साथ ही वह एक डॉक्टर भी हैं। बताते चले कि इसी के चलते उनके सोशल मीडिया पर लाखों की तदाद में फैंस हैं।