New Delhi: बच्चों को कभी उनकी उम्र के हिसाब से जज नहीं करना चाहिए। क्योंकि आज के दौर के बच्चों में बहुत सारा ज्ञान होता है। जब बच्चों को मौका मिलता है तो वह ऐसे कीर्तिमान स्थापित करते हैं जिसकी चर्चा देश भर में होती है। आज बात ऐसे ही एक बच्ची की। जिसकी उम्र महज पांच साल है और वह यूकेजी की छात्रा है। पांच साल की इस नन्ही सी बच्ची का नाम प्रेशा खमानी है। प्रेशा ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे लेकर बड़े से लेकर बच्चे सभी प्रेशा के मुरीद हुए हैं।
प्रेशा ने की 150 फ्लैग की पहचान
प्रेशा यूकेजी की छात्रा हैं, उन्होंने 150 देशों के फ्लैग की पहचान की है। प्रेशा ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की बच्ची है। साथ ही उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अब इनके नाम सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड है।
महज 4 मिनट में
मुंबई की रहने वाली प्रेशा ने महज चार मिनट 17 सेकेंड में फ्लैग देखकर 150 देशों का नाम व उसकी राजधानी बताई। जिससे यह विश्व रिकॉर्ड बन पाया।
फ्लैग दिखाए गए
बताया जा रहा है कि प्रेशा को 150 देशों के नेशनल फ्लैग दिखाए गए। प्रेशा से उनके नाम भी पूछे गए। जिस पर प्रेशा ने आसानी से सभी पूछे गए सवालों के उत्तर दिए। प्रेशा इस दौरान सारे सवाल के जवाब शांति से दे रही थी।
तेज दिमाग के सब हुए कायल
प्रेशा के नाम विश्व रिकॉर्ड बना है। वह संस्कृति स्कूल के भुकुम कैंपस में यूकेजी की छात्रा है। उनके तेज दिमाग की वजह से सभी उनके मुरीद हो चुके हैं। उनके परिजन बताते हैं कि बेटी को देश दुनिया के बारे में जानने की दिलचस्पी थी। साथ ही उन्हें बेटी के कारनामे पर गर्व है। परिजन बताते हैं कि प्रेशा ने सात माह तक लगातार प्रयास किया था। हम भी उसका समय समय पर हौसला बढ़ाते थे।