एक पाकिस्तानी बच्चे ने इंडिया के बारे में ऐसा कहा कि सुनकर लोगों का दिल खुश हो गया। एक फेमस यूटयूबर कॉर्ल रॉक का इस बच्चे से बात करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल कॉर्ल रॉक टे्रवल पर वीडियो बनाते हैं, जिन्हें लोग काफी संख्या में पसंद करते हैं। कार्ल रॉक ने इस पाकिस्तानी बच्चे का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में 11 साल का एक पाकिस्तानी बच्चा इंडिया के बारे में कई प्यारी बातें बोलता हुआ दिखाई देता है।
जाकियास है पाकिस्तान के इस बच्चे का नाम
पाकिस्तान में रहने वाले इस बच्चे का नाम जाकियास है। इस बच्चे को निकनेम के हिसाब से जैक भी बुलाया जाता है। कार्ल रॉक और जैक की मुलाकात लाहौर में एक खाने के स्टॉल पर हुई थी। वहीं दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान जैक ने इंडिया के बारे में कहा कि बुरे और अच्छे लोग हर जगह होते हैं। हम किसी के बारे में बिना जज किए हुए कैसे बोल सकते हैं। यह सुनकर रॉक कहते हैं कि सही बात है।
पाक में कई लोगों ने देखा है भारत
वीडियो में बच्चे से बात करते हुए कार्ल रॉक कहते हैं कि वह पाकिस्तान में काफी सारे लोगों से मिले हैं, जिन्होंने भारत देखा है, मगर भारत में ऐसे लोगों से नहीं मिले, जिन्होंने पाकिस्तान देखा हो। यह बता दें कि यूटयूबर कार्ल रॉक न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं और उन्होंने एक भारतीय लडक़ी से विवाह किया है। विवाह के बाद कार्ल रॉक दिल्ली में रह रहे हैं। उनका यूटयूब पर जारी हुआ ये वीडियो काफी देखा जा रहा है।