महिलाओं को कभी घर की चारदीवारी से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती थी। लोगों की सोच थी कि महिला केवल घर का चौका चूल्हा चलाने के लायक ही है। महिलाएं भी इसे अपनी किस्मत मानकर घर के अलावा कुछ सोच नहीं सकती थी। मगर जैसे ही जमाने में बदलाव आया तो महिलाओं के हुनर ने उन्हें एक नई पहचान बना दी। अपनी काबलियत के दम पर वह चांद पर जा पहुंची। आज पूरी दुनिया में महिलाओं का डंका बज रहा है। कई बड़ी कंपनियों से लेकर तमाम वे कार्य आज महिलाएं संभाल रही हैं, जिन्हें कभी पुरूषों के लायक ही समझा जाता था।
ये कहानी है यूवी टीवी की चेयरमैन देवती की
आज हम आपको ऐसी ही एक महिला की कहानी से रूबरू करवाएंगे,जिन्होंने मात्र 24 साल की उम्र में अपना बिजनेस शुरू किया और आज उनकी कंपनी 1200 करोड़ रुपए का बड़ा बिजनेस कर रही है। इस सशक्त महिला का नाम है देवती सर्राफ, यह महिला आज बिजनेस की दुनिया में अपना डंका बजा रही है। मुंबई की रहने वाली देविता के पिता राजकुमार सर्राफ भी एक बिजनेस मैन हैं। जेनिथ कंप्यूटर के नाम से उनका खुद का बिजनेस है।
मुंबई में की शुरूआती पढ़ाई फिर विदेश गईं
मुंबई से शुरूआती शिक्षा ग्रहण करने के बाद देविता ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रूख किया। बीबीए की पढ़ाई करने के बाद देविता ने मात्र 24 साल की आयु में अपने पिता का बिजनेस ज्वाइंन कर लिया। परंतु वह इससे संतुष्ट नहीं थी और कुछ अलग करना चाहती थीं। इस सोच के चलते देविता ने टैक्नालॉजी की रफ्तार को देखते हुए यूवी टेलीविजन नाम से एक शानदार टीवी रेंज बनाने वाली कंपनी की स्थापना की। इस कंपनी के बैनर तले टीवी और कंप्यूटर को मिलाकर नया टीवी बनाने का काम शुरू किया गया।
आधुनिक टेक्नालॉजी से जोड़ा यूवी टीवी को
यूवी टीवी को वाटरपू्रफ के साथ साथ टच स्क्रीन की टैक्नालॉजी से जोड़ा गया और उसमें ऐसे फीचर दिए गए, जिसमें हॉटस्टार और यूटयूब को आसानी से चलाया जा सके। उनकी यह कंपनी एन्ड्रोयड टीवी का निर्माण भी करती है। कारपोरेट जगत में प्रयोग किए जाने वाले टीवी भी इस कंपनी में बनाए जाने लगे। हालांकि शुरूआती दिनों में देविता को उनकी कम उम्र की वजह से लोग गंभीरता से नहीं लेते थे। इसकी परवाह किए बिना देविता की रफ्तार बढ़ती गई। आज उनकी यूवी टीवी कंपनी आज 10 लाख टीवी की बिक्री कर चुकी है। उनकी इस कंपनी का टर्नओवर 110 करोड़ से भी अधिक तक पहुंच गया है।
1200 करोड़ की है यूवी कंपनी
देविता की कंपनी की बाजार वैल्यू 1200 करोड़ को भी पार कर गई है। हैरत की बात है कि इस कंपनी ने रफ्तार का जो रास्ता पकड़ा, आज वह 60 देशों तक पहुंच गया है। उनकी कंपनी के ग्राहकों की संख्या भी एक से दो मिलियन के बीच हो गई है। उनके टीवी को कारपोरेट जगत में काफी अधिक पसंद किया जाता है, यही वजह है कि यूवी टीवी का अधिकांश बिजनेस वहीं से होता है।
देविता को मिला बिजनेस वूमैन ऑफ द ईयर का खिताब
देविता को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए वर्ष 2016 में बिजनेस वूमन ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया है। देविता का बैकग्रॉऊंड बेशक औद्योगिक घराने से था, मगर इस छोटी से उम्र मेें उन्होंने जो रास्ता चुना वह बेहद कठिन था। अपने दम पर इतनी बड़ी कंपनी को खड़ा करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिस पर पार पाते हुए उन्होंने महिलाओं के नाम एक बड़ा इतिहास बना दिया। देविता जैसी कितनी महिलाएं होती हैं जोकि इतना बड़ा निर्णय ले पाती हैं और उसे सफल बनाने की दिशा में आगे बढ़ती हैं