New Delhi: बॉलीवड में अपनी कलाकारी से दर्शकों को अपनी दीवाना बनाने वाले सोनू सूद बीते 9 माह से लगातार गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सोनू ने लॉकडाउन से लेकर अब तक सैकड़ों लोगों तक मदद पहुंचाई है, और अभी भी मदद करने का सिलसिला जारी है। बहरहाल, सोनू की मदद से एक युवती को नई जिंदगी मिली है। इस युवती ने खुद सोनू सूद को थैंक्यू कहा है। चलिए जानते हैं इनके बारे में
ट्विट कर दी जानकारी
सोनू सूद को टैग कर एक शख्स ने जानकारी दी कि सोनू निसहायों के मसीहा है। वह बताते हैं कि प्रतिभा 8 महीने से बिस्तर पर थी। उसे मदद की कोई आस नहीं थी। लेकिन सोनू की मदद से उसे नया जीवन मिल गया है। जिससे वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ी हो सकी। बताते चले कि इस पर सोनू ने भी रिएक्ट किया।
सोनू ने कह दी यह बात
सोनू ने इस ट्विट को रिट्विट करते हुए लिखा कि चलती का नाम गाड़ी नहीं चलती का नाम दिव्या है। बताते चले कि सोनू के द्वारा इस ट्विट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया शेयर
सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर सोनू सूद न होते तो न जाने हम जैसे गरीबों का क्या होता। वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं कि सोनू सूद इस युवती के लिए भगवान बन कर आए हैं।
ट्विटर पर मदद मांगने वाले लोगों की संख्या बढ़ी
सोनू सूद मदद करेंगे। इस आशा से लोग ट्विटर पर सोनू को टैग कर संदेश भेज रहे हैं। ज्यादातर संदेश में लोग सोनू से मदद की गुहार कर रहे हैं। मजे की बात यह है कि सोनू इन सभी ट्विट पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।