कहते हैं कि लालच बुरी बला है, लालची व्यक्ति को कभी भी किसी बड़ी मुसीबत में फंसना पड़ जाता है। ऐसा ही एक युवक के साथ भी हुआ, जब वह अपने लालच के चलते अपनी जान को मुसीबत में फंसा बैैठा। यदि समय पर युवक को ईलाज ना मिलता तो उसकी जान भी जा सकती थी। हुआ यूं कि एक युवक नदी किनारे बैठकर मछली पकड़ रहा था। इसके लिए उसने नदी में कांटा डाल रखा था। उसके कांटे में एक मछली फंस गई। 24 साल के युवक ने कांटे को बाहर निकालकर मछली को हाथ में पकड़ लिया और कांटा दोबारा से नदी में फेंक दिया।
मुंंह से पकड़ लिया मछली को
नदी से पकड़ी गई मछली को उसने अभी अपने हाथ में ही पकड़ा हुआ था कि उसके कांटे में दूसरी मछली फंस गई। हालांकि पहली मछली को वह पास ही रखी बाल्टी में डालना चाहता था, मगर उससे पहले ही उसने दूसरी मछली को भी पकडऩा मुनासिब समझा। यह उसका लालच ही था कि वह दोनों मछलियों को एक साथ ही अपने पास लाना चाहता था। इसके लिए उसने अजीब तरीका निकाला। पहली मछली को बाल्टी में डालने की बजाए उसने अपने मुंह में दबा लिया और दूसरी मछली को पकडऩे के लिए कांटा बाहर निकालना शुरू किया।
मुंह में घुस गई मछली
मगर तभी पहली मछली उसके मुंह से उछलकर गले के भीतर चली गई। इसके बाद तो इस युवक की हालत खराब हो गई। वह मछली और कांटा फेंककर भागा भागा डाक्टर के पास पहुंचा। उसने इशारे इशारे में ही डाक्टर को अपनी बात बताई। मछली फंसी होने की वजह से वह बोल भी नहीं पा रहा था। डाक्टर ने उसकी मुसीबत को भांप लिया और तुंरत उसकी स्कैनिंग की गई।
देखकर हैरान रह गए डाक्टर
डाक्टर देखकर हैरान रह गए कि युवक के गले के अंदर जिंदा मछली फंसी हुई है और वह हिल भी रही है। डाक्टर ने तुरंत युवक के गले से औजार की मदद से मछली निकालने की प्रक्रिया को शुरू किया। मछली की लंबाई करीब सात इंच बताई जा रही है। इस तरह से युवक की जान बच पाई। यह मामला कोलंबिया का बताया गया है। फिलहाल युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है।