सरकार के लाख दावों के बावजृूद शराब कारोबारी के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शराब कारोबारी अभी तक केवल नशे का कारोबार ही कर रहे थे। लेकिन अब उनके हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वह पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूंकते। ऐसे ही यूपी के शराब माफियाओं का शिकार यूपी पुलिस का एक सिपाही हो गया। जिसके बहन की जल्द ही शादी होने वाली थी। शराब कारोबारी ने सिपाही देंवेद्र सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी। शहीद हुए पुलिस के जवान देवेंद्र का पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपटकर उनके गांव पहुंचा तो सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि देवेंद्र बहुत बहादुर और मिलनसार था। उसने कभी भी किसी पर वर्दी का रौब नहीं दिखाया। कासगंज के रहने वाले देवेंद्र के बहन की 2 मई को शादी थी।
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे देवेंद्र
देवेंद्र आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्ष 2015 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कासगंज के सिढपुरा थाने में हुई थी। नौ फरवरी की रात को नगला धीमर गांव में शराब कारोबारी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा करने गए थे। इस दौरान आरोपियों ने धोखे से उन्हें बंदी बना लिया। इसके बाद पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। देवेंद्र्र की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बस केवल अपने भाई को देखना चाहती है। देवेंद्र के शहीद होने के बाद से ही उनके गांव में मातम छाया हुआ है। अपने पीछे पत्नी चंचल और दो बेटियों को छोड़ गए है। अब बच्चों की जिम्मेदारी उनकी पत्नी पर ही है। चंचल को बच्चों को अकेला ही बड़ा करना होगा। वहीं पुलिस ने देेवेंद्र की हत्या करने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया था। जबकि एक आरोपी फरार है