अगर आपका लक्ष्य जीवन में केवल सफलता प्राप्त करना है तो जीवन में आपकों कोई भी काम छोटा नहीं लगेगा। आपका ध्यान केवल अपने लक्ष्य पर रहेगा। ऐसे ही अपने टारगेट को हासिल करने के लिए एक मैकेनिकल इंजीनियर ने नौकरी छोडक़र पर्ल फार्मिंग शुरू की। अब वह हर माह पांच लाख से अधिक कमा रहे हैं। इंजीनियर विनोद कुमार का मन हमेशा से पारंपरिक खेती से हटकर कुछ अलग करने का था।
कम बजट में मोती से कमा सकते है अधिक मुनाफा
हरियाणा के रहने वाले विनोद बताते है कि उनके पास किसी भी काम में लगाने के लिए अधिक बजट नहीं था। वह चाहते थे कि कम बजट में किसी भी काम को शुरू किया जा सके। वह कहते है कि मोती की खेती करने में आपको न ही पूरे दिन की जरूरत है। इसके अलावा अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। आप बिना मेहनत किए ही मुनाफा कमा सकते हैं। विनोद बताते है कि उनके एक दोस्त ने भी उन्हें पर्ल फार्मिंग करने की सलाह दी थी। इसके बाद विनोद से पर्ल फार्मिंग के बारे में जानकारी हासिल की। मई 2016 में विनोद ने भुनेश्वर में जाकर भी पर्ल फार्मिंग के बारे में एक सप्ताह ट्रेनिंग ली। ताकि खेती करने के दौरान किसी तरह की कोई गड़बढ़ न हो। सबसे पहले विनोद ने सीमेट ड्रग्स से पर्ल फार्मिंग की शुरुआत की। उन्हें काफी अधिक सफलता मिली। इसके बाद विनोद के अपने मोती का उत्पादन का विस्तार किया। विनोद के अनुसार वह मोती की खेती में पांच लाख से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं।
सोशल मीडिया से भी विनोद ने ली काफी मदद
विनोद कहते है कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी पर्ल फार्मिंग करने में काफी मदद ली। इस खेती में मेहनत बजट और समय कम लगता है। वहीं मुनाफा अधिक कमाया जा सकता है। विनोद बताते है कि जब उन्होंने खेती शुरू की थी तो उन्हें यह काफी रिस्क वाला काम लगा था। लेकिन धीरे धीरे जब उत्पादन होने लगा तो उनका विश्वास बढ़ गया। वहीं जो लोग नौकरी छोडऩे पर उनकी आलोचना कर रहे थे उन्हें भी जवाब मिल गया।