आज अनेकों लोग UPSC की परीक्षा पास करके आईएएस, आईपीएस अफसर बनना चाहते हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि UPSC की परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ धैर्य, बुलंद हौंसलों और दृढ़ निश्चय की भी आवश्यकता होती है| आज हम आपको एक ऐसी ही IFS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 3 बार असफलता मिलने के बाद भी हार नहीं मानी और बुलंद हौंसलों के साथ परीक्षा पास कर आईएफएस अफसर बनी| आइए जानते हैं पूज्य प्रियदर्शनी के बारे में|
बहुत ही प्रेरणादायी कहानी है पूज्य प्रियदर्शनी की
आमतौर पर देखा जाता है कि जब भी हम कोई कार्य करते हैं और यदि हम उसमें आसफल हो जाते हैं तो हम निराशा की ओर चले जाते हैं, यहाँ तक कि कई लोग तो ज़िंदगी में आगे बढ़ना तक छोड़ देते हैं| लेकिन पूज्य प्रियदर्शनी इन सभी के विपरीत हैं| पूज्य प्रियदर्शनी ने 3 बार असफलताओं का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज उसका परिणाम सभी के सामने हैं|
दिल्ली और अमेरिका से कर चुकी हैं पढ़ाई
दरअसल पूज्य प्रियदर्शनी को बचपन से ही पढ़ने-लिखने में रुचि है| जिसके कारण वह हमेशा अच्छे अंकों से पास होती रही| अच्छे अंको के कारण पूज्य प्रियदर्शनी को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला मिला| श्रीराम कॉलेज से स्नातक करने के पश्चात प्रियदर्शनी को न्यूयॉर्क से स्नातकोत्तर करने का अवसर मिला और न्यूयॉर्क से उन्होंने अपनी स्नातकोत्तर पूरी की|
माता-पिता ने दिया साथ तो तय हुआ यह कठिन सफर
बेशक पूज्य प्रियदर्शनी ने न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी की परंतु वह पहले से ही सिविल सेवा में जाना चाहती थी| इसके लिए वह भारत वापस आ गईं और 2013 में UPSC परीक्षा को देने का फैसला किया लेकिन इस बार वह असफल रही| 2016 में एक बार फिर प्रियदर्शनी ने दूसरा प्रयास किया लेकिन इस बार भी उनको असफलता ही हाथ लगी, परंतु इस बार वह ज्यादा निराश हुई और परिणामस्वरूप तीसरे प्रयास में भी असफल हो गई| लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में सफलता को हासिल कर लिया| इसमें उनके माता—पिता ने भी उनका पूरा साथ दिया|
परीक्षा पास करने के लिए खुद पर भरोसा रखना जरूरी है: पूज्य प्रियदर्शनी
एक मीडिया साक्षात्कार में पूज्य प्रियदर्शनी बताती हैं कि UPSC की परीक्षा पास करने के लिए खुद पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है और यदि आपको कभी असफलता मिलती है तो आपको उससे निराश भी नहीं होना चाहिए| प्रियदर्शनी कहती हैं कि अपनी गलतियों से सीखकर हमे आगे बढ़ना चाहिए और प्रयास करते रहना चाहिए|