इस विवाहित महिला ने अपने नाम ऐसा रिकार्ड कर लिया है, जोकि ओडिसा के लिए गर्व की बात हो सकती है। प्रदेश की इस शादीशुदा महिला ने अपने पति की इच्छा को पूरा करते हुए देश की सेवा करने का जज्बा दिखाया है। ओडिशा के बारागढ़ जिले की निवासी माधवी महाकुर का सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में चयन हुआ है। माधवी का सुरक्षा बल में चयन होने के बाद वह ओडिशा राज्य की ऐसी पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने विवाह होने के बाद इस सेवा को चुना है।
बचपन से था माधवी का यह सपना
हालांकि माधवी का बचपन से ही यह सपना था कि वह आर्मी में भर्ती हों। हालांकि इस भर्ती के लिए वह दो बार लिखित परीक्षा पास कर चुकी हैं, मगर मेडीकल टेस्ट में फेल होने की वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। इसके चलते ही वह आर्मी में भर्ती होने में असफल रही थी। 16 साल की उम्र में जब वह स्कूल में थी, तब उनकी मनोंरजन प्रधान से मुलाकात हुई और उनके प्यार हो गया। साल 2010 में दोनों ने विवाह कर लिया।
पति भी चाहते थे पत्नी करे देश सेवा
माधवी के पति मनोंरजन भी चाहते थे कि उनकी पत्नी आर्मी को ज्वाइंन कर देश की सेवा करे। इसके बाद ही माधवी ने एसएससी की परीक्षा देने का फैसला किया और मार्च 2019 में उन्होंने यह परीक्षा दी। हैरत की बात है कि पहली ही बार में बिना कोई कोचिंग लिए माधवी पास हो गई और उनका शस्त्र सीमा सुरक्षा बल में चयन कर लिया गया। इसके बाद फिजीकल और मेडीकल परीक्षा में भी उन्होंने पास कर दिखाया। इसके बाद ही माधवी राज्य की पहली ऐसी विवाहित महिला बन गई है, जोकि सेंट्रल आम्र्ड पुलिस में कांस्टेबल बनकर अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी