देश के सबसे अमीरों में शामिल अंबानी परिवार आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहता है। कभी अंबानी का नाम कभी उनके आलिशान घर तो कभी लाइफस्टाइल को याद किया जाता है। लेकिन इस बार एक विशेष हार की वजह से अंबानी परिवार चर्चा में है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका मेहता को 300 करोड़ का हार दिया है। इस हार की चर्चा इसलिए अधिक हो रही है क्योंकि इसका नाम गिनिज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में वर्ष 2019 के मार्च माह में हुई थी। इस शादी में न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड के अभिनेता भी शामिल हुए थे।
हार में लगे हुए थे 91 हीरे
हार की खासियत यह भी थी कि इसमें 91 हीरे लगे हुए थे। वहीं एक हीरा 407 कैरेट का था। इस हीरे को वर्ष 1980 में अफ्रीका में खोजा गया था। इस हार को 2013 में एक प्रदर्शनी में भी लगाया गया था। हार को देखते ही लोगों की आंखे खुली रह गई थी। हार को देखने के लिए देशभर की जानमानी हस्तिया पहुंची थी। हालांकि मीडिया का कहना है कि पहले नीता ने अपनी बहू को खानदानी हार देने का फैसला किया था। क्योंकि उनकी सास कोकिला ने भी उन्हे खानदानी हार दिया था। लेकिन इसके बाद फैसला बदलते हुए उन्होंने अपनी बहू को विश्व का सबसे महंगा हार दिया।