केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपने शानदार अंदाज से देश के वीर जवानों का दिल जीत लिया। अपने बेहतरीन अंदाज में उन्होंने देश के आर्मी मैन के लिए जब यह गाना गया तो हर दिल उनका दीवाना हो गया। केंद्रीय युवा और खेल मंत्री किरण रिजिजू सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर हर मामले में खुलकर बात करते हैं।
जवानों को समर्पित किया गाना
पिछले दिनों भारतीय सेना के वीर जवानों को एक गाना समर्पित किया तो सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने उनके सम्मान में अपना दिल खोल दिया। श्री रिजिजू अपने भीतर छुपे हुए कलाकार को उस वक्त सामने लेकर आए, जब वह रविवार को सीमा पर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखने के लिए गए थे। इस मौके पर जवानों ने उनका स्वागत किया और बदले में रिजिजू ने 1973 में आई संजय खान की एक फिल्म धुंध का गाना गा दिया। यह गाना उन्होंने अपने देश के वीर जवानों के सम्मान में समर्पित किया था।
I’m not a singer but I proudly sang for our brave jawans!
I had a memorable evening with the personnel of 62 Engineer Regiment of Indian Army after a visit to border to see roads and other infrastructure with DG BRO. pic.twitter.com/zLZNC4o2MF— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 8, 2021
सोशल मीडिया पर छा गए मंत्री जी
यह गाना उस वक्त से लेकर आज तक भी लोगों की पसंद बना हुआ है। किरण रिजजू ने अपने गाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किया है। इस गाने को अब तक हजारों लोग सुन चुके हैं और उसे देखने वालों की संख्या भी काफी अधिक है। लोग लाईक कर रहे हैं और कमेंटस कर श्री रिजिजू के भीतर के इस कलाकार की खूब प्रशंसा भी कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रिजिजू लिखते हैं कि मैं गायक तो नहीं हूं, मगर अपने देश के वीर जवानों को यह गाना समर्पित करते हुए उनके सम्मान में गर्व से गाता हूं। उन्होंने इस गाने के अलावा भारतीय सेना के इंजीनियर रेजीमेंट के साथ एक बेहतरीन और यादगार शाम बिताई है।