कई लोग अपने देश का नाम रोशन करने के लिए कई बड़े और ऐतिहासिक कार्य करते हैं। ये लोग अपने देश की गरिमा के लिए अपनी जान पर खेलने से भी पीछे नहीं रहते। अपनी शहादत से वह अपने देश को जहां सुरक्षित बनाने का काम करते हैं, वहीं वह खुद को भी अमर कर जाते हैं। ऐसा ही एक कारनामा देश के वीर शहीद के बेटे ने सात समुंद्र पार विदेश में करके दिखाया है। अपने हौंसले, हिम्मत और साहस के दम पर इस शहीद के बेटे ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर अपने देश का तिरंगा फहराया है।
शहीद अमरजीत के बेटे ने किया ये कारनामा
शहीद अमरजीत सिंह के बेटे नीतिश ने ही यह साहसिक काम करके अपने देश का नाम पूरी दुनिया में चमकाया है। 23 वर्षीय नीतिश ने जब 26 जनवरी को अफ्रीकी महाद्वीप में बड़ी शान से यह तिरंगा फहराया तो पूरे देश में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। बता दें कि नीतिश के इस बेहतरीन कार्य पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी प्रशंसा की।
गोरखपुर के रहने वाले हैं नीतिश
शहीद अमरजीत सिंह के पुत्र नीतिश उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मूल निवासी हैं। वह बीती 18 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका गए थे। वह अपने साथ तिरंगा लेकर भी गए थे। उनका सपना था कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर वह अपने देश के तिरंगे को विदेश में लहराकर भारत वर्ष का नाम रोशन करें। अपने इसी मकसद के चलते नीतिश ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी जिसका नाम किलिमंजारो है, जोकि 19340 फुट की ऊंचाई पर है, वहां जाकर भारत की शान तिरंगा को लहरा दिया। इस दृश्य ने पूरे देश को भाव विभोर कर दिया और लोगों ने नीतिश को शुभकामनाएं दी।
नीतिश का हुआ जोरदार स्वागत
इस साहसिक कार्य को अंजाम देकर वापिस गोरखपुर पहुंचे नीतिश को लोगों ने अपने कंधे पर उठा लिया और उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। नीतिश ने कहा कि ऐसे कार्यों से अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन होता है। इसलिए भारतवासी को हमेशा से ऐसे कार्य करने चाहिएं , जिससे उनके देश का नाम पूरे विश्व में चमके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नीतिश के साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।