आज हम आपको देश की उन सबसे मजबूत और दौलतमंद महिलाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने खुद को साबित करके दिखाया है। देश में इन महिलाओं के नाम का डंका बजता है। इन सभी ने अपनी उपलब्धि से ना केवल शोहरत का परचम लहराया है, बल्कि अकूत धनसंपत्ति भी अर्जित की है।
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल
इस लिस्ट में सबसे पहला जो नाम है वह हरियाणा की पूर्व मंत्री और जिंदल इंडस्ट्रीज की चेयरमैन सावित्री जिदंल का। सावित्री जिदंल का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। जब तक उनके पति ओपी जिदंल राजनीति और कारोबार में अपना नाम चमकाते रहे, तब तक सावित्री जिंदल परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहीं। मगर पति के एक एक्सीडेंट में निधन के बाद सावित्री जिदंल ने राजनीति के साथ साथ अपने आपार बिजनेस की बागड़ौर भी अपने हाथ में ले ली। उन्होंने दोनों ही काम बाखूबी निभाए। हरियाणा सरकार में मंत्री रहने के साथ साथ श्रीमति जिदंल ने अपने कारोबार को बेहतर तरीके से संचालित किया। यही वजह है कि उनका नाम देश के टॉपटेन अमीर लोगों में शामिल है। उनकी कुल सपंत्ति 7.1 डॉलर यानि कि 52000 करोड़ है।
रोशनी नादर मल्होत्रा
इस कड़ी में दूसरा नाम लिया जा सकता है रोशनी नादर मल्होत्रा का। बेशक रोशनी को अपने पिता से विरासत में यह सपंत्ति मिली है, लेकिन उन्होंने इस सपंत्ति को ना केवल संभाला है, बल्कि उसे बढ़ाने में खासी मेहनत भी की है। बता दें कि रोशनी एचसीएल कंपनी के चेयरमैन शिव नादर की इकलौती बेटी हैं। रोशनी को अपने पिता से विरासत में लंबा चौड़ा कारोबारी साम्राज्य मिला है, जिसे ना केवल उन्होंने बेहतरीन तरीके से संभाला है, बल्कि उसे बढ़ाया भी है। एक अनुमान के अनुसार रोशनी नादर मल्होत्रा की मौजूदा संपत्ति 54850 करोड़ रुपए है। उन्हें एचसीएल कारपोरेशन में सीईओ तथा कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही उनके कंधों पर एचसीएल टेक तथा एचसीए इंफोसिस्टम को कंट्रोल करने का दायित्व भी है।
विनोद राय गुप्ता
इस लिस्ट में तीसरा नाम विनोद राय गुप्ता का नाम लिया जा सकता है। जिन्होंने एक सफल गृहणी के साथ साथ खुद को एक बिजनेस वूमैन भी साबित करके दिखाया है। जब तक उनके पति कीमत राय गुप्ता अपना बिजनेस संभालते रहे, तब तक विनोद राय गुप्ता अपने परिवार को देखती रहीं। परंतु पति के निधन के बाद विनोद राय गुप्ता ने अपने परिवार के साथ साथ अपने बिजनेस को भी संभाला। उनके पति कीमत राय गुप्ता ने साल 1958 में हैवल्स नाम की एक कंपनी की नींव रखी थी। जोकि आज देश की बड़ी कंपनियों में शामिल हो चुकी है। विनोद राय गुप्ता इस कंपनी की चेयरमैन हैं तथा उनकी मौजूदा संपत्ति 2618 करोड़ रुपए है। वह अपने बेटे अनिलराय गुप्ता के साथ इस बड़े एम्पायर को संभालती हैं।
लीना तिवारी गांधी
लीना तिवारी गांधी भी ऐसी पावरफु ल महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें धन संपदा और बड़ा बिजनेस अपने पिता से मिला। इसके बावजूद उन्होंने इस बिजनेस को बिगाडऩे की बजाए और अधिक बेहतरीन तरीके से संभाला। आज लीना तिवारी की यह कंपनी रफ्तार से दौड़ रही है। लीना के पिता विठ्ठल गांधी ने साल 1961 में एक दवाईयों की कंपनी बनाई थी। कंपनी का नाम यूएसवी इंडिया रखा गया। यह कंपनी कई बीमारियों के लिए दवाई का निर्माण करती है। बॉस्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए कर चुकी लीना को इस कंपनी की बागड़ौर उनके पिता ने सौंपी थी। लीना के पति प्रशांत तिवारी इस कंपनी में एमडी के तौर पर कार्य करते हैं। लीना के पास आज 2212 करोड़ रुपए की सपंत्ति है। लीना व्यापार के साथ साथ समाजसेवा में भी काफी सक्रिय रहती हैं।
नीलिमा मोटापर्ती
ऐसी ही एक होनहार महिला का नाम है नीलिमा मोटापर्ती, जिन्होंने घर के साथ साथ बिजनेस को भी बहुत तरीके से संभाला। नीलिमा फार्मा कंपनी मेजर डिविज की लेबोरिटी के व्यवसायिक विभाग की निदेशक हैं। उन्होंने 2012 में इस विभाग की कमान संभाली थी। उन्होंने इस बिजनेस को संभालने से पहले पांच साल तक अथक मेहनत की। नीलिमा की कुल संपत्ति 18620 करोड़ रुपए है।
किरण मजूमदार शॉ
इस लिस्ट में एक और प्रभावशाली नाम शामिल है किरण मजूमदार शॉ, जोकि देश की लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली किरण ने अपने हौंसले के दम पर आस्टे्रलिया से मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने ब्रिऊइंग कोर्स किण्वन की प्रक्रिया सीखी थी। जिसमें उन्हें अलकोहल को किस तरह से मिलाया जाता है, वह सिखाया गया था। पंरतु महिला होने की वजह से उन्हें खासी दिक्कत सहनी पड़ी। भारत में तो महिला होने की वजह से उन्हें जॉब तक नहीं मिली। बाद में स्कॉटलैंड में उन्हें नौकरी मिली, इसके बाद ही उनके कैरियर की शुरूआत हुई। किरण ने मात्र 1200 रुपए से अपना बिजनेस शुरू किया था। जोकि आज 37000 करोड़ रुपए का साम्राज्य बन चुका है। उनका नाम देश की 100 ताकतवर महिलाओं में भी शामिल किया जाता है।
जयश्री उल्लाल
जयश्री उल्लाल भी एक ऐसा नाम है, जिन्हें फोब्र्स ने दुनिया की सबसे अमीर 60 महिलाओं में से 18 वें नंबर पर शामिल किया गया था। जयश्री की कुल सपंत्ति 97 अरब रुपए है। वह देश की जानी मानी कंप्यूटर कंपनी एरिस्ता की अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक के तौर पर काम कर रही हैं। अमेरिका से उच्च शिक्षा हासिल करने वाली जयश्री ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीएस और इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। साल 2008 में उन्हें इस कंपनी की जिम्मेदारी मिली। अपनी मेहनत के दम पर जयश्री ने घाटे में चल रही अपनी कंपनी को ना केवल उबार लिया, बल्कि उसका मुनाफा भी 110 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया। इसके चलते ही जयश्री को दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया गया था।