इंसान को भगवान की भक्ति करते हुए तो आप हर रोज देखते ही है, मगर जब जानवर भी मंदिर में आकर श्रद्धापूर्वक और भक्तिभाव से भगवान की प्रार्थना करने लगे तो इसे अजूबा ही कहा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भगवान के मंदिर में पहुंचे एक हाथी को लोग श्रद्धाभाव और विधि विधान से भगवान की पूजा करते हुए देखकर लोग हैरान रह गए।
देंखे कैसे पूजा कर रहा है ये हाथी
सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो डालने वाले गन्नू प्रेम ने हाथी द्वारा मंदिर में जाकर भगवान की पूजा करने का यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से भगवान की शक्ति इस हाथी को मंदिर में ले आई, जहां वह अन्य लोगों के साथ भगवान की आरती में ना केवल हिस्सा ले रहा है, बल्कि श्रद्धा पूर्वक अपने आगे के दो पैर झुकाकर प्रार्थना भी कर रहा है।
इंसान का दोस्त होता है हाथी
वैसे भी हाथी को तो इंसान का दोस्त माना जाता है। इस जानवर के शांत व्यवहार की वजह से लोग उससे प्यार करते हैं। वहीं हाथी भी इंसानों की तरह से ही खुद को व्यवस्थित और शानदार जीवनशैली रखने के लिए जाना जाता है। कई राज्यों में तो हाथी को पूजा भी जाता है। मगर इस शानदार वीडियो को देखकर लोग आनंदित हो गए और हाथी के श्रद्धाभाव को देखकर भाव विभोर हुए बिना नहीं रह सके।
The beauty of Sanatan Dharma.. ? pic.twitter.com/lEf0JRx39j
— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) February 6, 2021
वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं लोग
इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। हाथी द्वारा विधि विधान से मंदिर में भगवान की भक्ति करने के इस वीडियो को लोग खूब पसंद करते हुए उस पर कमेंटस भी कर रहे हैं। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है, इसलिए उसे रिटवीट भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की जमकर तारीफ भी की जा रही है। लोग इस अदभुत वीडियो को देखकर भगवान की भक्ति के प्रति इसे एक बड़ी प्रेरणा मान रहे हैं।