किसी ने क्या खूब कहा है कि “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक”| आज हम आपको जिस जोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं वह इस वाक्य का जीता जागता उदाहरण बन चुका है| आज बेशक लोग एक दूसरे से प्यार करने का दावा करते हैं लेकिन असली प्यार का नाम ही उम्र भर का साथ होता है| आज हम आपको एक ऐसे ही जोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका प्यार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी उनके प्यार से प्रभावित होकर जोड़े को श्रद्धांजलि दे रहे हैं|
70 सालों का प्यार ऐसा की मरते दम तक नहीं छोड़ा साथ
हाल ही में एक जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| यह तस्वीरें ब्रिटेन में रहने वाले डेरेक और उनकी पत्नी मार्गरेट की है| जो पिछले 70 सालों से शादी के पवित्र बंधन में बंधे हुए हैं| लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों की मृत्यु हो चुकी है| खास बात यह है कि इस जोड़े का प्यार कुछ ऐसा था कि दोनों ने आखिरी सांस भी साथ में ली|
डॉ को हुआ जोड़े के प्यार का एहसास
दरअसल डेरेक कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसके कारण उनकी तबीयत बहुत नाज़ुक हो गयी थी| उसके बाद मार्गरेट भी बीमार पड़ गई | मार्गरेट को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन मार्गरेट की भी स्वास्थ्य स्थिति बिल्कुल अच्छी नहीं थी| तभी डॉ ने महसूस किया कि मार्गरेट डेरेक के बिना ज्यादा दिन नहीं रह पाएँगी| तभी डॉ ने डेरेक को भी उसी अस्पताल में बुला लिया और 31 जनवरी को डेरेक ने दम तोड़ दिया उसके मात्र 3 दिन बाद ही मार्गरेट की भी मृत्यु हो गई|
14 साल की उम्र में हुआ था प्यार
डेरेक और मार्गरेट को 14 साल की उम्र में एक दूसरे से प्यार हो गया था| उसके बाद जोड़े ने शादी कर ली| आज जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| युवा वर्ग इस जोड़े के प्यार से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है और आज इस जोड़े का प्यार अन्य जोड़ों के लिए मिसाल बन चुका है|