जब कभी आपको लगे कि मेरी किस्मत खराब है, मेरा जीवन बेकार है और मुझे परेशानियों में जीना पड़ रहा है, जब आपको अपने जीवन में घोर निराशा लगने लगे, तब आप केवल इन दोनों हस्तियों का काम देख लेना। इन दोनों को देखकर आपको अपने जीवन का महत्व नजर आने लगेगा। आपको अपने जीवन में कुछ करने की प्रेरणा दिखाई देने लगेगी। आपको लगेगा, जब ये लोग अपने जीवन को सही दिशा में ले जा सकते हैं तो फिर हम क्यों नहीं।
लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं ये
जी-हां ये दो लोग उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आए हैं, जिन्हें अपने जीवन में सूनापन दिखाई देने लगा है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति बिना पैरों के ही खुद के लिए रोजी रोटी कमाने निकल पड़ा है। उसने स्वैगी कंपनी के लिए काम करने का बीड़ा अपने कंधों पर लिया है। वह दिव्यांग होकर भी एक ट्राईसाईकिल पर डिलीवरी करने के लिए सडक़ों पर घूम रहा है। यह प्रेरणादायी फोटो उन लोगों के जीवन में नया उजाला भर देगी, जोकि अपने जीवन को व्यर्थ समझकर घोर निराशा में डूबने लगे हैं।
सीधी सी बात
अगर यह शख्स हालातों से हार कर बैठ गया होता तो क्या आप इनका चित्र twitter, fb जैसी सोसल साइट्स या अन्य motivational sites पर देख रहे होते? नहीं न.!संघर्ष ही पहचान दिलाता है..!#NeverGiveUp #goodnight pic.twitter.com/EX0hYOfoiq
— Sanjay Kumar, Dy. Collector (@dc_sanjay_jas) February 4, 2021
इस व्यक्ति के दोनों हाथ नहीं हैं
इस स्टोरी में आपको एक और ऐसी फोटो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके मन में छाई निराशा पलभर में समाप्त हो जाएगी। इस व्यक्ति के दोनों ही हाथ नहीं हैं। इसके बावजूद वह अपने शरीर के सहयोग से ऐसी हिम्मत और साहस दिखाता है कि लोग उसे देखकर अपने जीवन का अर्थ समझ जाएंगे। ये दो प्रेरणादायी फोटो इंसान को अपने जीवन का असल उद्देश्य दिखा सकते हैं। इन दोनों का जीवन कठिनाईयों से भरा है। इन फोटो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण एवं झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
जब कभी आपको लगे कि आपका जीवन बहुत कठिनाई से भरा है.
(साभार) pic.twitter.com/3GsKGi8sv0
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) February 9, 2021
लाचार हैं मगर जज्बा शानदार है
इन दोनों अधिकारियों ने कहा है कि जब ये इंसान जोकि हर तरह से लाचार होने के बावजूद अपने साहस और जज्बे से खुद को साबित कर सकते हैं तो फिर उन लोगों को भी निराशा के बादल से निकलकर सामने आना चाहिए, जोकि हर तरह से सक्षम होने के बावजूद भी चुप बैठे हैं। इन दोनों अधिकारियों ने ये फोटो शेयर कर उन निराश लोगों को प्रेरणा से भरने का काम किया है, जोकि अपने जीवन में हार मानकर बैठ गए हैं।
संघर्ष का रास्ता अपनाएं
ये दोनों फोटो ऐसे लोगों से संघर्ष का रास्ता अपनाने की अपील करती हैं। एक व्यक्ति पैरों से लाचार है तो दूसरा हाथ ना होने की वजह से। इसके बावजूद इन दोनों ने अपने हौंसले, हिम्मत और साहस की ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसे देखकर लोग दंग हैं। इन दोनों ही फोटो को हजारों लोगों ने लाईक करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया है। सिटीमेल न्यूज भी इन दोनों बहादुर और धुन के पक्के व्यक्तित्व को सलाम करता है।